रायबरेली में युवक ने खोली पत्नी के अवैध संबंधों की पोल, अब सलाखों के पीछे 'कातिल' बीवी

रायबरेली में युवक ने खोली पत्नी के अवैध संबंधों की पोल, अब सलाखों के पीछे 'कातिल' बीवी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों के कत्ल और बेवफाई की एक ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसने रूह कंपा दी है। अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों और आए दिन के पारिवारिक क्लेश से तंग आकर एक युवक ने मौत को गले लगा लिया।

मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपनी मौत का जो सच उगला, उसने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, गांव में मातम

घटनाक्रम के अनुसार, बीती 27 अप्रैल को सल्लारपुर निवासी चंद्रकेश (पुत्र स्व. सुमिरन) ने गंगागंज स्थित रेलवे लाइन के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इस आत्मघाती कदम के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला केवल आत्महत्या लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे परतें खुलीं, कहानी में 'खलनायिका' का चेहरा साफ होने लगा।

वीडियो में बयां किया दर्द : 'वो दोनों हैं मेरी मौत के जिम्मेदार'

बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले मृतक चंद्रकेश ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उसने अपनी पत्नी कामिनी और एक अन्य व्यक्ति रघुनाथ पर गंभीर आरोप लगाए। मृतक के मुताबिक, पत्नी के अवैध संबंधों और मानसिक प्रताड़ना ने उसे इस मोड़ पर खड़ा कर दिया कि उसे मौत ही एकमात्र रास्ता नजर आया।

सलाखों के पीछे पहुंची 'कातिल' पत्नी

मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर हरचंदपुर पुलिस ने धारा 108 (BNS) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई। 28 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम सल्लारपुर से आरोपी पत्नी कामिनी को धर दबोचा।

अब आगे क्या?

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले के दूसरे आरोपी रघुनाथ की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है, वहीं पुलिस वीडियो साक्ष्य के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।