रायबरेली-एएसपी आलोक सिंह ने संभाला चार्ज,पुलिसकर्मियो के साथ की बैठक

रायबरेली-एएसपी आलोक सिंह ने संभाला चार्ज,पुलिसकर्मियो के साथ की बैठक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। चार्ज संभालते ही उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए कोतवाली का औचक निरीक्षण किया, जिससे पुलिस महकमे में हलचल देखने को मिली।
निरीक्षण के दौरान एएसपी आलोक सिंह ने थाने में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां आए फरियादियों की समस्याएं भी गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।
इसके बाद एएसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ एक बैठक भी की, जिसमें कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
एएसपी आलोक सिंह ने यह भी कहा कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाना ही उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस टीम को निर्देशित किया कि हर मामले को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए समय से उसका समाधान किया जाए, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके।