रायबरेली-राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट

रायबरेली-राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उनको पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह से मुलाकात कर उन्हें उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंटवार्ता के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने जनपद में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था, सुशासन एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग की भी आशा जताई। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक संदीप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष राम भवन, जिला सचिव जितेंद्र सविता, शैलेंद्र कुमार यादव, सदस्य अंकुर श्रीवास्तव एवं रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।