रायबरेली मिट्टी के अवैध खनन के विरुद्ध हुई कार्यवाही
रायबरेली- जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश के अनुपालन में खनन अधिकारी सुरेश लाकरा द्वारा मय एस०ओ०जी० टीम, रायबरेली सहित आज तहसील-ऊंचाहार के जगतपुर क्षेत्रों में साधारण मिट्टी कीc अवैध खनन/परिवहन की सूचना के क्रम में छापेमारी की गई, जिसमें मौके पर 01 जे०सी०बी० व 07 ट्रैक्टर मय ट्रालियों द्वारा साधारण मिट्टी का अवैध खनन परिवहन करते पाया गया जिसको पकड़कर थाना जगतपुर की सुपुर्दगी में दिया गया है। उक्त वाहनों पर नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित कराते हुए जुर्माने की धनराशि जमा कराया जायेगा।

rexpress 