रायबरेली-दबंगो ने असलहा निकालकर महिलाओं को धमकाने की कोशिश,मारपीट का वीडिओ वायरल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: जिले में दबंगई का एक और मामला सामने आया है, जहां बेखौफ दबंगों ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि विवाद के दौरान दबंगों ने असलहा निकालकर महिलाओं को डराने-धमकाने की भी कोशिश की।
बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम जगतपुर थाना क्षेत्र का है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते और हंगामा करते नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

rexpress 