ऊंचाहार:पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, सिर फटा,,,

ऊंचाहार:पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, सिर फटा,,,

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी 

​ऊंचाहार, रायबरेली।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मदारीगंज में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
​पीड़ित भेज प्रसाद पुत्र सिद्धकी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती कल (27 फरवरी) सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने गांव में था। इसी दौरान गांव के ही विपक्षी अब्दुल पुत्र असरफ, रोहन पुत्र दिनेश और असरफ पुत्र अज्ञात ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
​आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान असरफ और रोहन ने उसे पकड़ लिया और अब्दुल ने उसके सिर पर प्रहार किया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।