रायबरेली में बड़ा हादसा: पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों से भरी रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

रायबरेली में बड़ा हादसा: पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों से भरी रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को लेकर कानपुर जा रही रोडवेज बस शहर कोतवाली क्षेत्र के दरीबा के पास एक बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के नीचे जा घुसी और देखते ही देखते बाइक तथा बस में भीषण आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक सामने आई बाइक से बचने का मौका चालक को नहीं मिला और हादसे के बाद आग तेजी से फैलने लगी। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए यात्रियों और अभ्यर्थियों ने बस से कूदकर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का बड़ा हिस्सा जल चुका था।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के दरीबा के पास की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई।