रायबरेली-जनपद की बेटी का सिंह द्वार पर हुआ भव्य स्वागत

रायबरेली-जनपद की बेटी का सिंह द्वार पर हुआ भव्य स्वागत

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। विकासखंड महाराजगंज के जनई गांव निवासी राकेश सिंह की पुत्री शिवानी सिंह, जिन्होंने हाल ही में UPPCS की परीक्षा उत्तीर्ण कर आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर पद पर नियुक्ति पाई है। उनके जनपद आगमन पर उनके स्थानीय गांव निवासियों के द्वारा जनपद के सिंह द्वार पर स्थित प्रसिद्ध पीपलेश्वर चुरुवा हनुमान मंदिर पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शिवानी सिंह के द्वारा पवन पुत्र बजरंगबली की चौखट पर माथा टेककर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी ऋषि अवस्थी के द्वारा वैदिक विधि विधान के अनुसार शिवानी सिंह को हनुमान जी की पूजा अर्चना कराई गई। स्वागत के इस मौके पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला, नगर पंचायत अध्यक्ष बछरावां शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी सहित अन्य गण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।