रायबरेली-सदस्य उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। सदस्य उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग राजेश सिंह सेंगर द्वारा जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कान्हा उपवन नगर पंचायत बछरावां का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद जिम्मेदारो एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश आश्रय स्थल परिसर में नर व मादा गोवंशों को पृथक पृथक रखने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि बीमार व अशक्त गोवंशों के लिये पृथक कक्ष बनाया जाए, जिसे जालीदार केज से आच्छादित किया जाये, ताकि पशु पक्षी प्रवेश न कर सकें। गर्मी से बचाव हेतु शेड को टाट के पर्दों से आच्छादित किया जाये एवं शेड के ऊपर जूट एवं पुवाल छप्पर बिछाया जाये, जिस पर पानी का छिड़काव किया जा सकें। सदस्य उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के इस निरीक्षण से गौशाला में अफरा तफरी का माहौल भी देखने को मिला। वही निरीक्षण के इस मौके पर गौशाला में जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

rexpress 