रायबरेली-सीएचसी पहुंची बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन एवं UPTSU की टीम
सीएचसी परिसर में मौजूद महिलाओं को फैमिली प्लानिंग के विषय में दी गई जानकारी
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। बुधवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पर बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन एवं UPTSU की टीम भ्रमण करने पहुँची। इस दौरान उन्होंने सीएचसी परिसर में मौजूद सभागार में उपस्थित महिलाओं को मातृ स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करते हुए जानकारी प्रदान की। इस दौरान उक्त टीम में पधारे डॉक्टरों के द्वारा मौजूद महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया गया कि मातृ स्वास्थ्य और परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व व स्वस्थ बच्चों के लिए अनिवार्य हैं। वे अनचाहे गर्भ को रोकते हैं, गर्भधारण में अंतर रखते हैं, और मातृ मृत्यु दर (MMR) को कम करते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत परिवार नियोजन के साधन (जैसे- अंतरा इंजेक्शन, माला-एन, कंडोम, नसबंदी) और जननी सुरक्षा योजना जैसी सेवाएं मुफ्त उपलब्ध हैं। साथ ही साथ टीम के द्वारा सीएचसी में मौजूद सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया। इसी कड़ी में उक्त टीम के द्वारा चुरूवा गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी भ्रमण किया गया और वहां पर उपस्थित नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर उनकी माताओं को परिवार नियोजन के विषय में जागरूक किया गया। इस मौके पर डॉक्टर वंदना, डॉक्टर सचिन, डॉक्टर प्रीति, डॉक्टर साक्षी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां की अधीक्षिका डॉ० अर्पिता श्रीवास्तव, डॉक्टर दीपमाला, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव, एआरओ छत्रशाल मिश्र, बीसीपीएम आलोक अवस्थी, दीपक चौरसिया, सहित सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

rexpress 