रायबरेली-दो बाइको की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

रायबरेली-दो बाइको की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलेडा असहन संपर्क मार्ग पर रंभा खेड़ा गांव के पास बीते रविवार की देर रात 10:00 बजे के आसपास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार दुखीराम पुत्र श्री कृष्णा उम्र 45 वर्ष निवासी रंभा खेड़ा अपनी बाइक पर सवार होकर बछरावां से अपने घर वापस आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार विनय कुमार पुत्र विजय उम्र 18 वर्ष निवासी बहनवा थाना निगोहा व दुखीराम की बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उनके द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों घायलो का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात एक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल की हालत सामान्य बताई गई है।