रायबरेली-बिजली के खम्भों से टकराकर पलटा ट्रक, दो दर्जन गाँवो की बिजली बाधित

रायबरेली-बिजली के खम्भों से टकराकर पलटा ट्रक, दो दर्जन गाँवो की बिजली बाधित

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। बांदा बहराइच मार्ग पर विशुनपुर विद्युत उपकेंद्र के पास गुरुवार की सुबह 6:00 बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक खंभों से टकराकर पलट गया। घटना के बाद बिजली के पांच खंभे टूट गए। सुदौली फीडर के कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। विदित हो कि बांदा बहराइच मार्ग पर गुरुवार की सुबह लगभग 6:00 बजे के आसपास कबरई से गोरखपुर गिट्टी लादकर जा रहा एक ट्रक जैसे ही विशुनपुर विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंचा, तभी वह अनियंत्रित हो गया और उसने 11 हजार विद्युत लाइन के पांच खंभों को तोड़ दिया। हादसे में चालक व क्लीनर बाल बाल बच गए। खंभे टूटने की वजह से सुदौली फीडर से जुड़े लगभग 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विशुनपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रामलाल ने बताया कि ट्रक चालक के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। बिजली दुरुस्त कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।