रायबरेली: सुविधाओं से वंचित रामपुर गहिरखेत, विकास के नाम पर धन के दुरुपयोग के आरोप,आखिर चंद्रा इंटरप्राइजेज कौन्?
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली के डलमऊ ब्लॉक अंतर्गत रामपुर गहिरखेत गांव में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जबकि कागज़ों में भारी भरकम बजट खर्च दिखाया गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में जमकर मनमानी की गई है और चहेती फर्मों के माध्यम से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। आरोप है कि कई कार्य सिर्फ कागज़ों में पूरे दिखा दिए गए, लेकिन धरातल पर स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है।
खास तौर पर चंद्रा इंटरप्राइजेज नाम की फर्म पर सबसे अधिक भुगतान होने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस फर्म को बार-बार काम देकर हज़ारो रुपये का भुगतान किया गया, जबकि गांव में विकास कार्य नजर नहीं आते।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध है। उनका कहना है कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से सरकारी धन का बंदरबांट हुआ है।
गांव में सड़क, नाली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब बनी हुई है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

rexpress 