रायबरेली-पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेरा बरौला गांव के रहने वाले एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि उक्त युवक औसान पुत्र शीतलादीन उम्र 31 वर्ष निवासी उपरोक्त मंगलवार की दोपहर अपने ही घर में मौजूद था और पूर्व में हुए पारिवारिक विवाद को लेकर आहत था, जिसके चलते उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसके पिता के द्वारा आनन फानन सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के माध्यम से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उक्त युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उक्त युवक के पिता के द्वारा जानकारी दी गई कि बीती मंगलवार की रात दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिस बात से नाराज होकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई, जिस कारण यह परेशान था और उसके द्वारा यह कदम उठाया गया है।

rexpress 