रायबरेली-धर्मेन्द्र सिंह राजपूत की मेहनत लाई रंग, 57 लाख 24 हजार से बनेगा आलमपुर-रणगांव संपर्क मार्ग
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
लालगंज- लोकनिर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित आलमपुर-रणगांव संपर्क मार्ग की आखिरकार लंबे संघर्ष के बाद स्वीकृति शासन से मिल गई है बताते चले कि रणगांव निवासी समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह राजपूत जो श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष है वे आलमपुर-रणगांव संपर्क मार्ग के नवनिर्माण के लिए दो वर्षों से संघर्ष कर रहे थे पिछले वित्तीय वर्ष में किन्ही कारणों से मार्ग की स्वीकृति नहीं हो सकी थी लेकिन धर्मेन्द्र सिंह राजपूत ने हार नहीं मानी और लगातार संघर्ष करते रहे संपर्क मार्ग के लिए जनपद से लेकर शासन तक चक्कर काटते रहे जिसका परिणाम है कि शासन ने स्वीकृति दे दी बता दें कि श्रीसिंह जनपद के प्रमुख अधिकारियों को लगातार पत्राचार करते रहे उसके बाद जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान से मुलाकात कर पत्र देकर समस्या से अवगत कराया जिसपर प्रभारी मंत्री ने तत्काल पत्र प्रमुख सचिव लोकनिर्माण विभाग को लिखा तो कुछ आस जागी फिर लगातार धर्मेन्द्र सिंह राजपूत जनपद से लेकर शासन तक लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के संपर्क में रहकर प्रत्येक सीडी पर संघर्ष करते रहे और अंततः सफल हुए । धर्मेन्द्र सिंह राजपूत कहते है कि एक समय ऐसा लगा कि इसबार भी छूट जाएगा संपर्क मार्ग तब वे कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह से मिलकर समस्या बताई और मंत्री जी ने तत्काल प्रमुख सचिव को निर्देशित किया फिर धर्मेन्द्र सिंह राजपूत का मनोबल बढा और वो शासन के अधिकारियों से लगातार वार्ता करते रहे जैसे ही आलमपुर-रणगांव संपर्क मार्ग की स्वीकृति मिली धर्मेन्द्र सिंह राजपूत खुशी से गदगद हो गए सभी सहयोगियों को आभार प्रकट किया वहीं ग्रामीणों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी और खुशी जाहिर की आलमपुर रणगांव संपर्क मार्ग बनने से आमजनमानस के साथ लालगंज मे लगने वाले जाम से राहत मिलेगी संपर्क मार्ग बाईपास का काम करेगा ।

rexpress 