रायबरेली-अप्रैल माह की ग्राम चौपाल के लिए अधिकारी नामित
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने माह अप्रैल 2026 के प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ‘‘ग्राम चौपाल’’ (गाँव की समस्याए गाँव में समाधान) के लिए विकास खण्डवार रोस्टर निर्धारित किया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में से किसी एक विकासखंड की ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार 03 अप्रैल को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 विकास खण्ड अमावां में, जिला विकास अधिकारी विकास खण्ड बछरावां में, उपायुक्त, श्रम रोजगार विकास खण्ड हरचन्दपुर में एवं विकास खण्ड दीनशाहगौरा में उपायुक्त, स्वतः रोजगार की अध्यक्षता में किसी एक विकास खण्ड के ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। इसी प्रकार 10 अप्रैल को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 लालगंज में, जिला विकास अधिकारी सलोन में, उपायुक्त, श्रम रोजगार सरेनी में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार शिवगढ़ में। 17 अप्रैल को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 राही में, जिला विकास अधिकारी डलमऊ में, उपायुक्त, श्रम रोजगार रोहनियां एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार सतांव में। 24 अप्रैल को परियोजना निदेशक जि0ग्रा0वि0अभि0 छतोह, जिला विकास अधिकारी लालगंज, उपायुक्त, श्रम रोजगार महराजगंज एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार विकास खण्ड डीह के किसी एक ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण करायेंगे।

rexpress 