रायबरेली-विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, हुई मौत
विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, हुई मौत
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बलेथा मजरे देहली में रात में किसी बात को लेकर पति बृजेश कुमार और उसकी पत्नी सरस्वती उम्र 28 वर्ष के बीच आपस विवाद हो गया, जिसको लेकर देर रात पत्नी सरस्वती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होते ही परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। जहां महिला की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल कुमार ने प्राथमिक उपचार उपरान्त महिला को बेहतर इलाज के लिए रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला को एम्बुलेंस 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त महिला को मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रात में सीएचसी शिवगढ़ में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाया था, जिसकी हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार उपरान्त जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि जिले से महिला के शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा। अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
10 वर्ष पूर्व हुई थी शादी
लखनऊ जनपद के नगराम थाना क्षेत्र अन्तर्गत समेसी गांव के रहने वाले सत्रोहन की 6 बेटियों में दूसरे नम्बर की बेटी सरस्वती की शादी 10 वर्ष पूर्व बलेथा गांव के रहने वाले बृजेश कुमार से हुई थी। विवाहिता की मौत से उसके 8 वर्षीय बेटे कार्तिक, 4 वर्षीय बेटे दिव्यांश के सिर से मां का साया उठ गया है, ग्रामीणों के मुताबिक बृजेश नशे का आदी है, रविवार की शाम मजदूरी करके वापस लौटने के बाद बृजेश बाजार से सब्जी लाया, पति पत्नी आपस में बैठे बातें कर रहे थे। रात में अचानक किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं हो पाई हैं।

rexpress 