रायबरेली में सलोन जा रही प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रायबरेली में सलोन जा रही प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-सवारियां लेकर सलोन जा रही एक निजी बस में बुधवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

 

बताया जा रहा है कि एक निजी बस देर शाम यात्रियों को लेकर सलोन के लिए निकली।

रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर भदोखर के रायपुर महेरी में अचानक बस में आग लग गई।

धुआं उठता देख चालक ने आनन-फानन बस खड़ी कर सभी यात्रियों को नीचे उतारा। इस दौरान आस पास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी व बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग भयावह रूप ले चुकी थी।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भदोखर थानाध्यक्ष राकेश चंद्र ने बताया कि बस यात्री लेकर सलोन जा रही थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं, आग पर काबू पा लिया गया है।