रायबरेली में बाइक सवार दबंगों ने घर के सामने बैठे युवक पहले पीटा और फिर मारी गोली

रायबरेली में बाइक सवार दबंगों ने घर के सामने बैठे युवक पहले पीटा और फिर मारी गोली

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली- मिल एरिया के तुलसी नगर में रविवार की शाम बेखौफ दबंगों ने घर के सामने बैठे एक युवक को जमकर मारापीटा। आरोप है कि दबंगों ने उस पर कट्टे से दो फायर भी किए। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवारजन ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं, अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवक से घटना की जानकारी ली।

तुलसी नगर निवासी अनिकेत कुमार झा को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। घायल के साथ आए विशाल सोनकर ने बताया कि वह और अनिकेत मित्र हैं। विशाल का कहना है कि वह और अनिकेत घर के सामने बैठे थे। तभी कई बाइकों पर सवार डंडे, लोहे की राड, कट्टा व पिस्टल से लैस करीब 10-15 लड़के वहां पहुंचे। पुरानी रंजिश में आरोपितों ने अचानक अनिकेत पर हमला कर दिया और उसे मारने पीटने लगे।

असलहे से दो राउंड की फायरिंग

इसी दौरान एक आरोपित ने अनिकेत पर असलहे से दो राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि आज बच गए हो, इसके बाद उन्हें मार डालेंगे। फायरिंग की आवाज सुन आस पास के लोग एकत्रित हो गए। विशाल का कहना है कि सभी आरोपितों के नाम लिखकर पुलिस को दे दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी। इसके बाद एसओजी व पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की है। ईएमओ अनुराग शुक्ला का कहना है कि युवक का उपचार किया जा रहा है। उसके पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। प्रथम दृष्टया दाएं पैर में घुटने के नीचे गनशाट प्रतीत हो रहा है, लेकिन परीक्षण के बाद ही बात स्पष्ट हो सकेगी।

सीओ अरुण कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। घटना में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।