रायबरेली-डलमऊ में खनन माफियाओं का बोलबाला अवैध खनन धड़ल्ले से जारी
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली जनपद के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में खुलेआम अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर के जरिए लगातार मिट्टी खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं सूत्रों के अनुसार, डलमऊ और आसपास के इलाकों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं, जिस पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की गई है। हाल ही में जिले में अभियान चलाकर कई वाहनों पर जुर्माना लगाया गया था और जेसीबी मशीनों को सीज किया गया था इसके बावजूद खनन माफियाओं पर इसका खास असर नहीं दिख रहा है
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से जहां एक ओर सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण और सड़कें भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कों की हालत खराब हो चुकी है और हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

rexpress 