रायबरेली-तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप खाई में पलटी, चालक घायल

रायबरेली-तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप खाई में पलटी, चालक घायल

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां-मौरावां मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर 3:30 बजे के करीब सरसों लादकर कानपुर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब कि पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई।ग्रामीणों की मदद से गाड़ी के नीचे दबे चालक को निकाल कर निजी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ के रहने वाले मोहम्मद नईम उम्र 40 वर्ष पुत्र मोहम्मद कयूम हैदरगढ़ से सरसों लादकर कानपुर जा रहा था। वह जैसे ही बछरावां मौरावां मार्ग पर नीवां गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में नईम गाड़ी के नीचे दब गया और उसे गंभीर चोटें आ गईं। हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नईम को पिकअप से बाहर निकाला और निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है।