रायबरेली-सेक्रेटरी सुषमा वर्मा और ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप

रायबरेली-सेक्रेटरी सुषमा वर्मा और ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली: डलमऊ ब्लॉक में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश रायबरेली जिले के डलमऊ ब्लॉक अंतर्गत रायपुर टप्पा हवेली गांव में विकास कार्यों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री सुषमा वर्मा पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं दिखाई दे रहा। आरोप है कि सरकारी योजनाओं के नाम पर धन का दुरुपयोग किया गया और वास्तविक लाभ गांव के लोगों तक नहीं पहुंचा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में सड़क, नाली, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं के नाम पर बजट तो पास हुआ, लेकिन धरातल पर काम अधूरा या नदारद है। इससे नाराज ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सेक्रेट्री सुषमा वर्मा पहले जहां भी तैनात रही हैं, वहां भी उनके कार्यों को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं, और अब डलमऊ ब्लॉक में भी वही स्थिति देखने को मिल रही है।
मामले को लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग की है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।