रायबरेली मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा पलटा, चालक फरार, सवार गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत थुलेडी पहनासा मार्ग पर पहनासा गांव के पास शुक्रवार के दोपहर तकरीबन 2:00 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक रिक्शा पलट गया। जिसमें ई रिक्शा चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, वहीं एक सवार ई रिक्शा के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास मौजूद लोगों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल मन्नालाल पुत्र मंगल उम्र 45 वर्ष निवासी पहनासा, उक्त रिक्शा पर सवार होकर थुलेडी की तरफ जा रहे थे, जैसे ही वह अपने गांव से कुछ ही आगे बढे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनके ई रिक्शा चालक के द्वारा वाहन से नियंत्रण खो दिया गया और ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे अधेड़ मन्नालाल ई रिक्शा के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद ई रिक्शा चालक मौके से अपना वाहन लेकर फरार हो गया। घायल अधेड़ मन्नालाल की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों के द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में अधेड़ मन्नालाल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा अधेड़ मन्नालाल का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 