रायबरेली-मामूली विवाद में दबंगों का तांडव, पत्नी के सामने पति को बीच सड़क पर घसीटकर पीटा
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महराजगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के बाला होटल के पास दबंगई की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि विवाद महज कुछ रुपयों के 'चेंज' यानी खुले पैसों को लेकर शुरू हुआ था। मामूली 'चेंज रुपयों' के विवाद में दबंगों ने युवक को घेर लिया और उसकी पत्नी के सामने ही उसे सड़क पर घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटा। पत्नी की चीख-पुकार के बावजूद हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जेल भेजने की धमकी देकर जबरन समझौता करवा लिया गया। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ा तो सपा विधायक श्याम सुंदर भारती और भाजपा नेता राकेश त्रिवेदी, अधिवक्ता एवं भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, सरोज गौतम सहित कई संगठनों ने कोतवाली पहुँचकर कार्यवाही की मांग की। इस बाबत क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

rexpress 