रायबरेली-ड्राइवरों का 'न्याय युद्ध', रिलायंस फैक्ट्री पर दोबारा शुरू हुआ धरना प्रदर्शन

रायबरेली-ड्राइवरों का 'न्याय युद्ध', रिलायंस फैक्ट्री पर दोबारा शुरू हुआ धरना प्रदर्शन

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र में स्थित रिलायंस फैक्ट्री में बीते दिनों एक ट्रक ड्राइवर पर हुए जानलेवा हमले का मामला अब तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। बीते 2 तारीख को तलवार के वार से ड्राइवर का हाथ कटने के बाद उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। प्रशासन द्वारा आश्वासन के बावजूद कार्यवाही न होने और 10 लाख के मुआवजे की मांग पूरी न होने पर बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शहजाद के नेतृत्व में पदाधिकारी फिर से फैक्ट्री प्रांगण में धरने पर बैठ गए हैं। धरना प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और धरना खत्म कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन संगठन अपनी मांगों पर अड़ा रहा। पदाधिकारियों का दो टूक कहना है कि जब तक पीड़ित को इंसाफ और उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक उनका यह प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल धरना स्थल पर संगठन के अन्य ड्राइवरों की भारी भीड़ जुटने लगी है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।