रायबरेली:अमेठी सांसद के एल शर्मा ने लालगंज स्थित रेलवे ओवर ब्रिज का किया निरीक्षण

रायबरेली:अमेठी सांसद के एल शर्मा ने लालगंज स्थित रेलवे ओवर ब्रिज का किया निरीक्षण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली से बड़ी खबर लालगंज स्थित रेलवे ओवर ब्रिज का अमेठी सांसद के.एल. शर्मा ने रविवार को निरीक्षण किया। हाल ही में इस क्षतिग्रस्त ओवर ब्रिज का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि ओवर ब्रिज की मरम्मत का मुद्दा पिछली दिशा समिति बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में उठाया गया था। आगामी दिशा बैठक से पहले ही विभाग ने इसकी मरम्मत कराकर कार्य पूरा कर लिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उन्हें लंबे समय से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। गौरतलब है कि वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया था, लेकिन तीन माह के भीतर ही इसकी स्थिति जर्जर हो गई थी।

निरीक्षण के दौरान सांसद के.एल. शर्मा ने कहा –
"मुझे उम्मीद है कि अब यह ओवर ब्रिज फिर से क्षतिग्रस्त नहीं होगा।"

लालगंज के लिए यह ओवर ब्रिज बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि यह नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है।