रायबरेली-आरसीसीपीएल प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से सिलाई-ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

रायबरेली-आरसीसीपीएल प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से सिलाई-ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को आर सी सी पी एल प्राइवेट लिमिटेड सीमेंट कंपनी कुंदनगंज के सहयोग से संचालित स्वाभिलम्भ सेंटर कुंदनगंज में सोशल डेवलपमेंट एंड एजुकेशनल सोसाइटी, लखनऊ द्वारा 3 माह के सिलाई एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त चुके 20 बच्चों को सिलाई मशीनें वितरित की गईं, वहीं ब्यूटीशियन कोर्स कर चुके बच्चों को स्वरोज़गार प्रारंभ करने हेतु पार्लर किट प्रदान की गई। इसके साथ ही प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता की भावना का विकास हुआ।इस अवसर पर आरसीसीपीएल (MP Birla) कंपनी के यूनिट हैड नरेन्द्रन थिम्मा, सीएसआर मैनेजर अर्नव घोष, संस्था के सचिव राशिद अत्तारी, अध्यक्ष शबनम निशा एवं रामजी यादव, नाज़नीन, कायनात बानो, काजल, सूरज, अखिलेश  उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों को स्वावलंबी एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक एवं सराहनीय रहा।