ऊंचाहार-सेवा भाव से मना प्रियंका गांधी का जन्मदिन, कांग्रेसियों ने गरीबों को बांटे कंबल

ऊंचाहार-सेवा भाव से मना प्रियंका गांधी का जन्मदिन, कांग्रेसियों ने गरीबों को बांटे कंबल

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी 

 ऊंचाहार/रायबरेली- में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता, वायनाड सांसद और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। बस स्टॉप स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में जश्न के साथ-साथ सामाजिक सरोकार भी देखने को मिला।
केक काटा और कंबल वितरण किया
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं ने केक काटकर की और प्रियंका गांधी की लंबी उम्र व राजनीतिक सफलता की कामना की। इसके पश्चात, क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कांग्रेसजनों ने गरीबों, असहायों और दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी हमेशा शोषितों और वंचितों की आवाज बुलंद करती हैं, इसलिए उनका जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष केदार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाजू नकवी, मोहम्मद इदरीस, मेंहदी हसन और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शम्भू शरण पाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस मौके पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।