रायबरेली-कल से लापता किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव

रायबरेली-कल से लापता किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव
रायबरेली-कल से लापता किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


डलमऊ -रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी राम सुमेर की पुत्री शांति देवी उम्र लगभग 16 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ के सहारे लटकता पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डलमऊ पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पारिवारिक जनों का रो-रो कर बुरा हाल है, पिता द्वारा कोतवाली डलमऊ में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी पुत्री बीती 16 फरवरी को अचानक कहीं गुम हो गई, जिसकी सूचना 1076 पुलिस को दी थी। अगले दिन 17 फरवरी को सुबह लगभग 7:00 बजे वह सभी पुत्री की खोजबीन कर रहे थे, तभी गांव निवासी सत्रोहन के खेत के पास बने नाले पर स्थित पेड़ पर दुपट्टे के सहारे उसकी पुत्री का शव लटकता हुआ मिला। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है।