रायबरेली-अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली वैन, एक दर्जन से ज्यादा छात्र हुए घायल

रायबरेली-अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली वैन, एक दर्जन से ज्यादा छात्र हुए घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

हरचंदपुर रायबरेली। थाना क्षेत्र में महराजगंज रोड पर एक अनियंत्रित स्कूली वैन पलटने की दर्दनाक घटना सामने आई है। यह हादसा हरचंदपुर थाना क्षेत्र के महराजगंज रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के पास हुआ। जहाँ एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में लगभग 20 छात्र सवार थे। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं। घायलों में काव्यांश राजपूत उम्र 5 वर्ष निवासी पुरे बेसन, विशाल उम्र 7 वर्ष निवासी सुल्तानपुर, रिया उम्र 12 वर्ष निवासी गुनावर, अंश उम्र 10 वर्ष निवासी सुल्तानपुर, अंजलि उम्र 11 वर्ष निवासी सुल्तानपुर, शिवम उम्र 9 वर्ष निवासी गुनावर, साक्षी उम्र 9 वर्ष निवासी सुल्तानपुर, व बंदना उम्र 10 वर्ष निवासी गुनावर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही काव्यांश राजपूत व शिवम को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वही घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य चलाया गया। थाना अध्यक्ष हरिकेश सिंह ने बताया की एक स्कूली वैन पलट गई थी, सभी घायल छात्रों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है, दो की हालात को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, बाकी छात्रों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया।