रायबरेली - जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल, चार गंभीर

रायबरेली - जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल, चार गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647

बछरावां ,रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुशल खेड़ा मजरे थुलेडी गांव में बुधवार की सुबह पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष से विजय बहादुर पुत्र बसंत लाल उम्र 31 वर्ष, राम सजीवन पुत्र चौहान उम्र 45 वर्ष, शिव दुलारी पत्नी राम सजीवन उम्र 47 वर्ष का अपने प्रतिपक्षी पिंटू पुत्र बुधई उम्र 20 वर्ष एवं बुधई पुत्र चौहान उम्र 55 वर्ष से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उसने खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते उक्त घटना क्रम में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंचे थुलेडी चौकी इंचार्ज राहुल सिंह चौहान के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा पांचो घायलो का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात विजय बहादुर, राम सजीवन, शिवदुलारी एवं बुधई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इस बाबत थुलेडी चौकी इंचार्ज राहुल सिंह चौहान ने बताया कि मामला दोनों पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद का बताया गया है। घायलो का इलाज अस्पताल में कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।