बीएसए ने परीक्षा केंद्रो पर अनुपस्थित/कार्यभार ग्रहण न करने वाले कक्ष निरीक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

बीएसए ने परीक्षा केंद्रो पर अनुपस्थित/कार्यभार ग्रहण न करने वाले कक्ष निरीक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

-:विज्ञापन:-



अगर समय पर नहीं दिया स्पष्टीकरण तो अगले माह का वेतन होगा बाधित: बीएसए


रायबरेली। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली ने शनिवार को एक पत्र जारी करते हुए बोर्ड परीक्षा 2026 में परीक्षा केंद्रो पर अनुपस्थित/कार्यभार ग्रहण न करने वाले कक्ष निरीक्षकों की सूची उपलब्ध कराते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। पत्र के माध्यम से उन्होंने उक्त अनुपस्थित/कार्यभार ग्रहण न करने वाले कक्ष निरीक्षकों की सूची संलग्न कर यह निर्देश प्रेषित किया की समस्त संबंधित शिक्षक अपनी अनुपस्थिति/ कार्यभार न ग्रहण करने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण लौटती डाक से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर यह मान लिया जाएगा कि आपको इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। तदानुसार संबंधित का अग्रिम माह का वेतन बाधित कर दिया जाएगा। जारी सूची में आवंटित परीक्षा केंद्र 1.के०वी० सिन्हा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवानंदपुर रायबरेली में अनुपस्थित कक्ष निरीक्षक सविता मेहता (कंपोजिट विद्यालय कोर चंदामऊ), अमित यादव (उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे फेरु), विकासदीप सोनकर (प्राथमिक विद्यालय कसेहरी), प्रगति सिंह प्राथमिक विद्यालय (सराय गुगला), साधना वर्मा (प्राथमिक विद्यालय गदियानी), माधवी देवी (कंपोजिट विद्यालय बंदरामऊ), शालिनी वर्मा (प्राथमिक विद्यालय पूरे ठाकुर), सुधीर कुमार सिंह (प्राथमिक विद्यालय हंसापुर), ज्योत्सना मिश्रा (उच्च प्राथमिक विद्यालय विनोहरा, राही), प्रतिभा मिश्रा (प्राथमिक विद्यालय मटिहा), नाहिद बानो (प्राथमिक विद्यालय विनोहरा, राही), रेनू कुमारी प्राथमिक विद्यालय हंसापुर, 2. स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज उमरन रोहनिया रायबरेली में मधुलिका (प्राथमिक विद्यालय गौरी शंकर बड़गांव), स्वयंभव पांडे (प्राथमिक विद्यालय सूहापार), दिवाकर वर्मा (प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर), आशीष कुमार (प्राथमिक विद्यालय चकभीरा), 3. जीएसजी इंटर कॉलेज लकड़िया खेड़ा राजामऊ बछरावां रायबरेली में पूजा श्रीवास्तव (कंपोजिट विद्यालय पस्तौर), प्रतिभा (कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय राजामऊ), ममता सिंह (प्राथमिक विद्यालय इचौली सेकंड), नीलू सिंह (कंपोजिट विद्यालय इचौली), रमेश कुमार (कंपोजिट विद्यालय मैनाहार कटरा), बंदना (कंपोजिट विद्यालय मैनाहार कटरा), 4. उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज बछरावां रायबरेली में मनीष वर्मा (उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरमपुर), नीता पुंडीर (प्राथमिक विद्यालय पीठन), अंशिका जायसवाल (प्राथमिक विद्यालय पीठन), साधना सिंह (प्राथमिक विद्यालय रघुनाथ खेड़ा सेकंड) 5. अमीना राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज सलोन रायबरेली में रामआसरे यादव "शिक्षामित्र" (प्राथमिक विद्यालय केमूपुर), इम्तियाज अहमद (प्राथमिक विद्यालय केमूपुर), त्रिभुवन नाथ यादव "शिक्षामित्र" (प्राथमिक विद्यालय मीरजहांपुर), सर्वेश कुमार मिश्रा (प्राथमिक विद्यालय धरई) 6.शांति मनोहर बालिका इंटर कॉलेज मुराईबाग डलमऊ रायबरेली में साहब शरण सिंह "शिक्षामित्र" (प्राथमिक विद्यालय मुतवल्लीपुर), स्वाति शुक्ला (प्राथमिक विद्यालय सुरजीपुर) 7. न्यू स्टैंडर्ड इंटर कॉलेज सलेथू, बछरावां, महाराजगंज, रायबरेली में अंजू देवी (प्राथमिक विद्यालय पूरे बादल खां, महाराजगंज) 8. ज्ञान भारती इंटर कॉलेज परसदेपुर, डीह में सुमित सिंह (प्राथमिक विद्यालय बेतौरा), ज्योति सिंह (प्राथमिक विद्यालय मझिलहा), दिनेश कुमार भारती (उच्च प्राथमिक विद्यालय टेकरी दादू), 9. आदर्श इंटर कॉलेज राजामऊ बछरावां में दीप्ति अग्निहोत्री (प्राथमिक पाठशाला राजामऊ 2) 10. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजीतपुर खीरो रायबरेली में गीता "शिक्षामित्र" (प्राथमिक विद्यालय टिकवामऊ) 11. गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज बकवारा में निशा देवी "शिक्षामित्र" (प्राथमिक विद्यालय  मुलिहामऊ), आरती देवी "अनुदेशक" (उच्च प्राथमिक विद्यालय गोदवारा), अमरेश द्विवेदी (प्राथमिक विद्यालय खरिगवन), मोहम्मद अनवर "शिक्षामित्र" (प्राथमिक विद्यालय परे पासिन), रेनू गुप्ता  (प्राथमिक विद्यालय परे पासिन) मौजूद है।