रायबरेली-गैंगस्टर अधिनियम का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-गैंगस्टर अधिनियम का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत गुरुवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना सरेनी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 463/2025 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम के वांछित अभियुक्त मोहम्मद फारूक पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी गढ़ी मुतवल्ली मुंशीगंज थाना भदोखर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के जीआईसी गेट के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, उसके विरुद्ध जनपद के कई थानों समेत थाना आलमबाग जनपद लखनऊ में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह, उप निरीक्षक विकास सिंह, आरक्षी महेश तिवारी की महती भूमिका रही।