इस योजना के तहत 4512 लोगों को मिलेगा घर, दिसंबर तक बनकर होंगे तैयार
बसंतकुंज योजना में 4512 प्रधानमंत्री आवास सेक्टर-आई में तेजी से तैयार हो रहे हैं, जो दिसंबर तक बन जाएंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बसंतकुंज व देवपुर पारा आवासीय योजना का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे 4512 भवनों को देखा। मेसर्स एशिया कंस्ट्रक्शन के प्रतिकूल कार्य करने पर उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी है।
पीएम आवास योजना
पीएम आवास निर्माण कार्य कर रही सभी छह एजेंसियों के प्रतिनिधियों को मानक अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिये। उपाध्यक्ष ने कहा कि हर हाल में सभी निर्माण कार्य दिसंबर पूर्ण करा लिए जाएं। उपाध्यक्ष ने सेक्टर-एन में बन रहे 2256 प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया, जहां जलापूर्ति व प्रकाश व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
तेजी से चल रहा निर्माण कार्य
राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निरीक्षण में उपाध्यक्ष ने म्यूजियम ब्लाक के निर्माण समेत अन्य कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए चहारदीवारी के निर्माण का कार्य पुलिस बल की उपस्थिति में एक सप्ताह के अंदर पूरा करा लिया जाए। इसके बाद उपाध्यक्ष ने ग्रीन कारिडोर परियोजना के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया।
अधिकारियों का निरीक्षण
उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर सड़क निर्माण के कार्य तेज करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जलनिगम के अधिकारियों से बात करके प्रोजेक्ट में बाधा बन रही पाइप लाइन को शिफ्ट करने का कार्य जल्द करा लिया जाए। उपाध्यक्ष ने देवपुर पारा आवासीय योजना में निर्माणाधीन एमएमआइजी, एलआइजी व ईडब्ल्यूएस टावरों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों का निरीक्षण
उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर सड़क निर्माण के कार्य तेज करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जलनिगम के अधिकारियों से बात करके प्रोजेक्ट में बाधा बन रही पाइप लाइन को शिफ्ट करने का कार्य जल्द करा लिया जाए। उपाध्यक्ष ने देवपुर पारा आवासीय योजना में निर्माणाधीन एमएमआइजी, एलआइजी व ईडब्ल्यूएस टावरों का निरीक्षण किया।
आरक्षित की गई भूमि का पुनर्नियोजन
कार्य की गति धीमी पाये जाने पर उपाध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण में सामने आया कि आसपास स्थित अवैध सोसाइटियों ने अपना रास्ता योजना के बीच से बना लिया गया है, उपाध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से बंद कराने के निर्देश दिये। उन्होंने योजना के पास स्थित सभी अवैध निर्माणों/प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए जोनल अधिकारी को निर्देशित किया। वहीं, योजना में पूर्व निर्मित टावरों में साफ-सफाई कराने व नर्सिंग होम और कालेज के लिए आरक्षित की गई भूमि का पुनर्नियोजन कराने के निर्देश दिये। यहां मुख्य अभियंता एके सिंह व अधिशासी अभियंता संजीव कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

rexpress 