रायबरेली - तहसील सभागार में मनाया गया किसान दिवस, किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

रायबरेली - तहसील सभागार में मनाया गया किसान दिवस, किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महाराजगंज, रायबरेली- कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में इफको द्वारा नैनो उर्वरक महत्व एवं उपयोग आधारित कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को प्रशिक्षण तहसील महाराजगंज के सभागार में दिया गया। किसानों को बताया गया कि किसान अपनी जमीनों की जांच कारकर उसके आधार पर खादों का प्रयोग करें। पशुपालन पर भी जोर दिया गया और कहा गया कि किसान पशुपालन कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं लोन की सुविधा भी उपलब्ध हैं पशुओं की बीमारियों के बारे में भी किसानों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि  अपनी फसलों का बीमा जरूर कराएं। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी जगभान सिंह भदौरिया, उपकृषि निदेशक विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे, डॉ विनोद कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक इफको ए०के० पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक इफको नीलेश शर्मा, डॉक्टर विश्व विजय, डॉक्टर सुधांशु वर्मा, कृषि वैज्ञानिक एडीसीओ सहकारिता सहित किसान मौजूद रहे।