रायबरेली:पट्टी रहस कैथवल गांव में साइबर ठगी का एक मामला आया सामने,,,,,?

रायबरेली:पट्टी रहस कैथवल गांव में साइबर ठगी का एक मामला आया सामने,,,,,?

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी


 ऊंचाहार/रायबरेली:कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गांव में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। एक युवक पर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के मोबाइल को ठीक करने के बहाने उसके और उसकी पत्नी के बैंक खातों से लगभग 30,000 रुपये निकालने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी चांद बाबू की पत्नी शाहीन खातून का मोबाइल खराब हो गया था। उन्होंने गांव के ही अल्ताफ नामक युवक को मोबाइल ठीक करने के लिए बुलाया। आरोप है कि एक युवक ने मोबाइल सुधारने के दौरान चालाकी से खातों की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उसने अलग-अलग किस्तों में चांद बाबू और उनकी पत्नी के बैंक खातों से कुल 30,000 रुपये निकाल लिए।चांद बाबू को ठगी का पता तब चला जब उनके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया। जब उन्होंने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने और उसके पिता ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने रौब दिखाते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
परेशान होकर पीड़ित चांद बाबू ने अपनी पत्नी शाहीन खातून के साथ शनिवार को ऊंचाहार कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।