रायबरेली:बिना लैंड यूज बदले बिना करा दी प्लाटिंग , अवैध खनन द्वारा की का रही मिट्टी की भराई,,,

रायबरेली:बिना लैंड यूज बदले बिना करा दी प्लाटिंग , अवैध खनन द्वारा की का रही मिट्टी की भराई,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी 


- जगतपुर क्षेत्र में की गई नियम विरुद्ध प्लाटिंग में डाली जा रही अवैध खनन की मिट्टी


ऊंचाहार , रायबरेली । तहसील का जगतपुर क्षेत्र में राजस्व और खनन के नियमों को ताक पर रखकर भूमाफिया खेल कर रहे है । जिससे सरकार को बड़ा चूना लग रहा है । जिम्मेदारों की आंखे बंद है । 
       जगतपुर विकास खंड में इस समय भूमि प्लाटिंग का बड़ा खेल चल रहा है । किसानों से कृषि दर पर भूमि खरीदकर बिना भू उपयोग परिवर्तन कराए  व्यवसायिक प्लाटिंग हो रही है । यही नहीं इस भूखंड पर मिट्टी की भराई के लिए क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है । जिसमें दर्जनों की संख्या में डंफर रात भर मिट्टी की ढुलाई कर रहे हैं । जगतपुर के बाई पास के कूड़ गांव के पास और शारदा सहायक नहर के किनारे भट्ट पुरवा पुल के पास प्लाटिंग का काम चल रहा है । यह भूमि कृषि हेतु है । इसका भू उपयोग परिवर्तन सक्षम अधिकारी द्वारा नहीं कराया गया है । जिससे राजस्व को भारी क्षति हुई है । यही नहीं दोनों स्थानों पर मिट्टी का अवैध खनन द्वारा मिट्टी भी डाली जा रही है । राजस्व विभाग के जिम्मेदार लोग इस अवैध कार्य पर आंखें बंद किए हुए है । मजेदार बात यह है कि एसडीएम को इसकी जानकारी ही नहीं है । एसडीएम राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि इस बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं है । अब इसकी जांच कराई जाएगी , यदि कुछ भी नियम विरुद्ध मिला तो कार्रवाई होगी ।