नगर पंचायत शिवगढ़ में 1.67 करोड़ की लागत से बनी कान्हा गौशाला हुआ लोकार्पण

नगर पंचायत शिवगढ़ में 1.67 करोड़ की लागत से बनी कान्हा गौशाला हुआ लोकार्पण

-:विज्ञापन:-



शिवगढ़ नगर पंचायत वासियों को छुट्टा मवेशियों से मिलेगी राहत : हनुमन्त प्रताप सिंह


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। नगर पंचायत शिवगढ़ के वार्ड नम्बर 2 अजीत खेड़ा में एक करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित कान्हा गौशाला का सोमवार को भव्य लोकार्पण किया गया। शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमन्त प्रताप सिंह ने मंत्रोच्चारण के बीच शिलापट्ट का अनावरण कर फीता काटा तथा गौमाता की पूजा-अर्चना के साथ गौशाला का शुभारम्भ किया। दोपहर 2 बजे आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख कुंवर हनुमन्त प्रताप ने अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह, कुंवर रानी श्रद्धा सिंह, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रजीत वर्मा, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष जीबी सिंह और प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह आदि जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचकर गौशाला का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि कान्हा गौशाला के शुरू होने से नगर पंचायत के सभी 14 वार्डों के नगर वासियों को छुट्टा मवेशियों की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गोवंश संरक्षण है और यह गौशाला उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यहां गोवंश के लिए भूसा व दाना भण्डारण कक्ष, प्रशासनिक कक्ष तथा केयर टेकर कक्ष की समुचित व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत द्वारा तीन बीघा भूमि चिन्हित कर एक करोड़ 67 लाख की लागत से गौशाला का निर्माण कराया गया है। जो नगर पंचायत वासियों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है। इस मौके पर रणविजय सिंह, शालू गुप्ता, सभासद अभिषेक अवस्थी, ममता वर्मा, उमेश कुमार, संतोष कुमार, राजबहादुर सिंह, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, सुशील कुमार सहित सैकडो की संख्या लोग मौजूद रहे।