Raibareli-केंद्रीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया 77वें स्वतंत्रता दिवस

Raibareli-केंद्रीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया 77वें स्वतंत्रता दिवस

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला


रायबरेली: केंद्रीय विद्यालय रायबरेली में 77वें स्वतंत्रता दिवस  को अत्यन्त धूमधाम से मनाया गया इस पावन अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्या श्रीमती पुनिता ज्योति द्वारा वरिष्ठ शिक्षक श्री के एस त्रिपाठी के साथ मिलकर खेल शिक्षक श्री महेंद्र नाथ व सुनीत यादव के सहयोग से ध्वजारोहण किया गया । ततपश्चात छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । 
  इस अवसर पर उप-प्राचार्या द्वारा देश को आजाद कराने में शहीदों के योगदान की चर्चा की गई व आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया गया । कार्यक्रम में लगभग तीन हजार विद्यार्थियों के साथ साथ सैकड़ो अभिभावक भी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक चंद्रमौली त्रिपाठी व अभिषेक सिंह ने किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम लगभग एक घण्टे तक चला । ततपश्चात  छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों सहित उपस्थित सभी अतिथियों में मिष्ठान्न वितरण किया गया । 
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आर बी शर्मा व कमलेश कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे ।