रायबरेली-ब्लॉक मुख्यालय से घर जा रहे हैं प्रधान पति खोजनपुर की बाइक में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,घायल

रायबरेली-ब्लॉक मुख्यालय से घर जा रहे हैं प्रधान पति खोजनपुर की बाइक में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली--ब्लॉक मुख्यालय से घर जा रहे हैं प्रधान पति की बाइक में तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार प्रधान पति सड़क पर गिर कर घायल हो गया, वहीं बाइक कार में फंस गई। घटना के बाद कार चालक हाईवे पर कर लेकर तेज रफ्तार में भागता रहा। सूचना पर पुलिस ने चंड़रयी स्थित टोल प्लाजा कार को चालक समेत पकड़कर कोतवाली ले आई। वहीं घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया है।
       खोजनपुर गांव निवासी सुधीर कुमार गुप्ता की पत्नी राची गुप्ता ग्राम पंचायत की ग्रधान है। रविवार को जिनके पति सुधीर कुमार गुप्ता ग्राम पंचायत के किसी कार्य से ब्लॉक मुख्यालय गए हुए थे। देर शाम जहां से वापस घर लौट रहे थे। तभी कस्बा स्थित ओवर ब्रिज के पास प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार करने अनियंत्रित होकर बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में प्रधान पति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई। दुर्घटना के बाद कार चालक कार लेकर भागने लगा। इस बीच रायबरेली की ओर तेज रफ्तार भागती कार में फंसी बाइक की वजह से सड़क पर चिंगारियां निकल रही थी। लोगों द्वारा मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इस बीच सूचना पर पहुंचे परिवार जन घायल प्रधान पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए हैं। कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया कि चंड़रयी स्थित टोल प्लाजा पर कार व चालक को पकड़कर हिरासत में लेते हुए कोतवाली लाया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।