रायबरेली-तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन संपन्न

रायबरेली-तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन संपन्न

-:विज्ञापन:-




उत्कृष्ट कार्य कर रही विद्युत, समूह, स्वास्थ्य सखियों आदि को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित


रायबरेली। जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से 03 दिवसीय सरस मेले का आयोजन किया गया। आज सरस मेला समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष, बुद्धी लाल पासी द्वारा सरस मेला में प्रतिभाग कर जनपद में नव चयनित 02 विद्युत सखियों को थार्मल प्रिंटर प्रदान कर कार्य प्रारम्भ करने हेतु प्रोत्साहित किया। योजनान्तगत उत्कृष्ट कार्य कर रही विद्युत सखी, समूह सखी, स्वास्थ्य सखी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों द्वारा मल्टीग्रेन आटा, आलू चिप्स पापड़, पॉपकार्न, झाडू, टॉयलेट क्लीनर, फ्लोर क्लीनर, कम्पोस्ट खाद्य आदि उत्पादों के स्टॉल, वन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, आरसेटी, बाल विकास पुष्टाहार, महिला कल्याण विभाग, कृषि विभाग, सामर्थ्य मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाये गयें। मेले में उत्पादों की अच्छी बिक्री से महिलाओं में विशेष उत्साह रहा। इस मौके पर उपायुक्त (एन०आर०एल०एम०) सविता सिंह, कौशल विकास मिशन, जिला समन्वयक राजीव सिंह, समस्त जिला मिशन प्रबंधक एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक व शिवेन्द्र प्रताप सिंह, धीरेन्द्र गौतम सहित 718 स्वंय सहायता समूह की महिलाये उपस्थित रहीं।