राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत शैक्षिक भ्रमण हेतु बस रवाना

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत शैक्षिक भ्रमण हेतु बस रवाना

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


 राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत शैक्षिक भ्रमण हेतु विकास क्षेत्र डलमऊ के छात्र -छात्राओ के दल को खण्ड शिक्षा अधिकारी डलमऊ एवं योगेश सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ डलमऊ द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को प्रस्थान किया गया, इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की इस तरह के भ्रमणों से बच्चों के अंदर शैक्षिक रुझान बढ़ता है और उन्हें विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त होती है, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि बच्चे राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज में शैक्षिक भ्रमण करने हेतु प्रस्थान कर रहे हैं उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की, इस अवसर पर विकास क्षेत्र डलमऊ के समस्त ए आर पी , शिक्षक जयकरन सिंह जगतपाल यादव लाल बहादुर यादव, शिवप्रकाश प्रजापति मो.इरफान एवं  शैक्षिक भ्रमण में प्रतिभाग कर रहे छात्र -छात्राओ से संबन्धित विद्यालय के  शिक्षक और शिक्षिका उपस्थित रहे