Raibareli-20 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने की सामग्री के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Raibareli-20 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने की सामग्री के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Raibareli-20 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने की सामग्री के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

     बछरावां-रायबरेली -थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण ,बिक्री ,तश्करी के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत  थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त संदीप पाल पुत्र रघुनाथ पाल निवासी ग्राम सराय उमर थाना बछरावां जनपद रायबरेली को कुल 20 लीटर अवैध शराब, 01

 किलोग्राम यूरिया, 250 ग्राम फिटकरी के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है जिनके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रशांत कुमार , आरक्षी  राजमल ,अंकित राठौर द्वारा गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।