Raibareli-रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रधान पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सौरभ मौर्य को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

Raibareli-रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रधान पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सौरभ मौर्य को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
Raibareli-रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रधान पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सौरभ मौर्य को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- राम जी राय


सलोन- विकासखंड सलोन के कुछ ग्राम पंचायत में प्रधान पद क्षेत्र पंचायत सदस्य पद ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए खाली  पड़ी सीटों पर हुए उपचुनाव में तीनों  पदों के प्रत्याशी निर्विरोध घोषित किए गए। बताते चने की विकासखंड सलोन के सोनबरसा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान शत्रुघ्न लाल मौर्य की लगभग एक  माह पूर्व आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण प्रधान पद की सीट खाली पड़ी थी इसी तरह ग्राम पंचायत बरवलिया के वार्ड संख्या 17के क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभा की कुछ माह पूर्व मृत्यु हो जाने के कारण बीडीसी की सीट खाली पड़ी थी वही ग्राम पंचायत गोडवा हसनपुर की वार्ड 6 की ग्राम पंचायत सदस्य पद की सीट काफी दिनों से रिक्त पड़ी थी तीनों ग्राम पंचायत में संपन्न हुए उपचुनाव में ग्राम पंचायत सोनबरसा से प्रधान पद के लिए सौरभ मोर्य पुत्र स्वर्गीय शत्रुघ्न मौर्य, बारवलिया ग्राम पंचायत से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए धनाऊ पत्नी श्री राम निर्विरोध घोषित किए गए गोडवा हसनपुर के वार्ड संख्या 6 से ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु हंसराज निर्विरोध घोषित किए गए। तीनों पदों पर निर्विरोध हुए प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर विनोद कुमार ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। उपचुनाव में


 निर्विरोध हुए प्रत्याशियों की जीत पर उनके समर्थकों ने ब्लॉक परिसर में माला पहनकर उन्हें बधाई दी तथा इस खुशी पर मिठाई बांटी। सोनबरसा से  ग्राम प्रधान के पद पर निर्विरोध हुए सौरभ मौर्य से ग्राम पंचायत में विकास करने की बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में पिता के द्वारा अधूरे पड़े कार्यो को पहले पूरा करने का प्रयास करूंगा उसके बाद ग्राम पंचायत में अनेक योजनाओं से विकास कार्य करके गांव के लोगों का आशीर्वाद लूंगा। इस मौके पर संतोष कुमार शुक्ला, बबलू तिवारी, समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।