रायबरेली-किसी बात से आहत किशोर ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, हालत बिगड़ी

रायबरेली-किसी बात से आहत किशोर ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, हालत बिगड़ी

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत इचौली गांव में गुरुवार की दोपहर किसी बात से आहत होकर एक किशोर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर अजय पुत्र सियाराम उम्र 16 वर्ष निवासी इचौली ने गुरुवार की दोपहर उस समय जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जब वह किसी बात से अंदर ही अंदर आहत था। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजनों के द्वारा सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा के द्वारा गंभीर स्थिति में उसका इलाज किया गया है।