रायबरेली-72 घंटे बाद भी नहीं बहाल हो सकी विद्युत सप्लाई जिम्मेदार बेखबर,,,,,

रायबरेली-72 घंटे बाद भी नहीं बहाल हो सकी विद्युत सप्लाई जिम्मेदार बेखबर,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-नहीं बहाल हो सकी 72 घंटे बाद भी ऊंचाहार की विद्युत व्यवस्था आज भी दिन और रात लगातार चौथे दिन क्षेत्र मैं नहीं मिल सकी लाइट लोग रहे परेशान जगह-जगह टूटा रहा तार लोगों का इनवर्टर हुआ डिस्चार्ज मच्छर और गर्मी के मारे लोग रातों को सो नहीं पाए लक्ष्मी गंज फीडर में नहीं मिली लाइट वही  अरखा फीडर का भी  रहा बुरा हाल अरखा फीडर में ललई के पुरवा निवासी श्री राम का कहना है कि आज चौथे दिन 72 घंटे पूरे हो चुके हैं बारिश हो रही है हवा का नामोनिशान नहीं है फिर भी विद्युत व्यवस्था 72 घंटे से नहीं बहाल हो पाई है | वही अरखा निवासी नितिन तिवारी का कहना है इस क्षेत्र में आए दिन तारे टूटी रहती हैं इसका एकमात्र कारण है कि बारिश के पहले पेड़ों की छंटाई ना करवाना जिस वजह से शॉर्ट सर्किट हो करके आए दिन लाइन फाल्ट रहती है |
पूरे किशुनी निवासी छोटा मिश्रा का कहना है कि इन विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने शिकायत किया लेकिन कोई भी निस्तारण नहीं निकला क्षेत्र में जर्जर लाइने वही रघूपुर से आए दिन बना रहता है फाल्ट जिम्मेदार रहते हैं बेखबर वही जब क्षेत्र के उपभोक्ता  पावर हाउस में रखें शियूजी नंबर पर पता करने के लिए लगाते हैं तो ड्यूटी पर मौजूद एसएसओ सहायक तथा लाइनमैन द्वारा फोन को या तो स्विच ऑफ कर दिया जाता है या फिर कोई जवाब नहीं दिया जाता जिस कारण यह भी नहीं पता चल पाता की फाल्ट है | या रोस्टिंग जिससे उपभोक्ता होते हैं परेशान नहीं मिल पाती कोई भी जानकारी