रायबरेली-खेत में लगी बल्ली उखाड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला की पिटाई,,,,

रायबरेली-खेत में लगी बल्ली उखाड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला की पिटाई,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली-खेत में लगी बल्ली उखाड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला की पिटाई कर दी, दबंगों का इतने में भी मन नहीं भरा तो उन लोगों ने महिला की घर आकर पिटाई कर दी, पीड़िता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरे पलऊ का है, गाँव निवासी उमा देवी का कहना है कि वो खेत में फसल की रखवाली के लिए बल्ली गाड़ रही थी तभी आरोप है कि गाँव के दो लोगों ने आकर उसे उखाड़कर फेंक दिया, जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो उन लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी,महिला भागकर घर पहुंची तो वहां भी आकर उन लोगों ने मारपीट की, पीड़िता ने सोमवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।