रायबरेली-सड़क में गड्ढे नहीं अपितु गड्ढो में मौजूद सड़क बनी दुर्घटना का कारण

रायबरेली-सड़क में गड्ढे नहीं अपितु गड्ढो में मौजूद सड़क बनी दुर्घटना का कारण

-:विज्ञापन:-



ई रिक्शा पलटने से दंपति हुए गंभीर रूप से घायल, पति की हालत नाजुक

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसरावा गांव के पास बुधवार दोपहर तकरीबन 3:00 बजे के आसपास सड़क में गड्ढे नहीं अपितु गड्ढो में सड़क होने के कारण तब एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब अपने घर से बछरावा जा रहे ई-रिक्शा सवार दंपति ई-रिक्शा पलटने से उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल दंपति प्रेमचंद पुत्र श्री प्रकाश उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी नेहा उम्र 28 वर्ष निवासी कुंडौली थाना बछरावां के साथ ई रिक्शा में सवार होकर अपने घर से बछरावां जा रहे थे। जैसे ही उनका ई रिक्शा उनके गांव के संपर्क मार्ग को बांदा बहराइच राजमार्ग से जोड़ने वाले शारदा नहर की पटरी के बदहाल मार्ग पर कसरावा गाँव के पास पहुंचा, तभी सड़क में अत्यधिक गड्ढे होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों ई रिक्शा सवार दंपति उक्त ई रिक्शा के नीचे दब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों एवं राहगीरों के द्वारा तत्काल उन्हें ई-रिक्शा के नीचे से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उन दोनों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात प्रेमचंद की हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर टू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।