रायबरेली-रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर जलभराव के कारण राहगीर वा स्कूली बच्चों को रही परेशानी,,

रायबरेली-रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर जलभराव के कारण राहगीर वा स्कूली बच्चों को रही परेशानी,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली- रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बगल में एनटीपीसी जाने वाली रोड पर जलभराव होने के कारण राहगीर व स्कूली बच्चों  तथा व्यापारियों को आने जाने में हो रही है काफी परेशानी, जल निकासी की उचित व्यवस्था ना होने के कारण रेलवे पुल की दोनों पटरियों पर बनी रिंग रोड पर पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है ,जब कि इस रोड से एनटीपीसी जाने वाले कर्मचारी अधिकारी वह स्कूली बच्चों को प्रतिदिन आना जाना पड़ता है परंतु रोड पर पानी भरा होने की वजह से आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य सहित व्यापारी शिव लोचन, राम भवन, रामदीन, सुखराम ने बताया कि पानी भरा होने की वजह से आए दिन काफी दिक्कत हो रही है, लेकिन जिम्मेदार लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।व्यापारियों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है, जिससे आवागमन सुगम हो सके।