रायबरेली-होनहार महिला मुख्य आरक्षी को पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित

रायबरेली-होनहार महिला मुख्य आरक्षी को पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित

-:विज्ञापन:-




रायबरेली-जनपद में तैनात महिला मुख्य आरक्षी दीक्षा गुप्ता ने दिनांक 13 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक अमरावती, आंध्र प्रदेश राज्य में आयोजित द्वितीय आल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2025-26 में 63 किलोग्राम भार में 417.5 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जिससे उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम गौरवान्वित किया है।इसी क्रम में सोमवार को उक्त महिला मुख्य आरक्षी दीक्षा गुप्ता को पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉक्टर यशवीर सिंह के द्वारा ₹5000 नगद का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।